चंडीगढ़, निर्वाचन प्रबंधन में उत्कृष्टता को मान्यता देने और प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने आज निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) 2026 के घर-घर गणना चरण को निर्धारित समय-सीमा से पहले पूरा करने में उनके असाधारण समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए सी.ई.ओ. ने अधिकारियों की उनके अथक प्रयासों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए प्रशंसा की। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस चरण का सफलतापूर्वक पूरा होना मजबूत और पूर्णतः डिजिटाइज़्ड मतदाता सूची बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे न केवल नागरिकों को सशक्त बनाया जा रहा है, बल्कि मतदान की प्रक्रिया में उनका विश्वास भी बढ़ा है। सी.ई.ओ. ने सभी जिलों से एस.आई.आर.-2026 के आगामी चरणों में इसी प्रकार समर्पण के साथ कार्य करते रहने की अपील की। उन्होंने पंजाब के मतदाताओं से भी अपील की कि जिन्होंने अभी तक संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारियों को अपने गणना फॉर्म जमा नहीं करवाए हैं, वे 3 अगस्त (अंतिम तिथि) से पहले ऐसा करना सुनिश्चित करें ताकि उनके नाम 13 अगस्त, 2026 को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूचियों में शामिल किए जा सकें।
पंजाब द्वारा घर-घर गणना कार्यक्रम
एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने ईआरओ को 'एस.आई.आर.-2026' गणना कार्यक्रम की प्रभावी शुरुआत करने पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रयासों और समर्पण की प्रशंसा की। उनके प्रयासों से मतदाता सूची का डिजिटलकरण बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•
टैग्स:
punecha ekta election officer
ECI house-to-house enumeration
ESIR-2026
voter registration
Punjab ECO Anindita Mitra
last date August 3
संबंधित सामग्री
एस.आई.आर.2026 के दौरान बी.एल.ओज़. द्वारा अद्वितीय समर्पण भावना के साथ कार्य किया गया: सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा
सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा दावों और आपत्तियों के संबंध में चुनाव अमले को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन