चंडीगढ़, पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज पंजाब विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामाजिक समानता को विकास का मजबूत आधार बनाकर पंजाब के भविष्य को बदलने की ऐतिहासिक शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसा आत्मनिर्भर, समानतापूर्ण और समृद्ध पंजाब बनाना है, जहां प्रत्येक युवा को अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार तथा प्रत्येक बच्चे को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं का रोजगार के लिए विदेशों की ओर रुख करना लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रहा है। पिछले चार वर्षों के दौरान मान सरकार ने बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित कर इस प्रवृत्ति को बदलने की सार्थक शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास और समृद्धि में समान भागीदार बनाना है।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा सरकारी स्कूलों में किए जा रहे ऐतिहासिक सुधारों की सराहना करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि शिक्षा और रोजगार का संबंध अटूट है। उन्होंने प्रसिद्ध कवि डॉ. सुरजीत पातर की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा, "कितना गहरा रिश्ता है अक्षरों और रोज़ी-रोटी का।" उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही स्थायी रोजगार और सामाजिक प्रगति की सबसे मजबूत नींव है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आज पंजाब के सरकारी स्कूलों का स्तर इतना ऊंचा हो चुका है कि अमीर और गरीब, दोनों वर्गों के बच्चे समान गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय को एक-दूसरे से जोड़ते हुए प्रत्येक नागरिक के लिए समान अवसर सुनिश्चित कर समृद्ध, आत्मनिर्भर और पुनः रंगले पंजाब के निर्माण के लिए पूरी दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है।
पंजाब की भविष्य को बदलने का निर्णय
रोज़गार, शिक्षा और सामाजिक समानता के बल पर मान सरकार ने बदला पंजाब का भविष्य: डॉ. बलजीत कौर
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि माना सरकार पंजाब में युवाओं को रोजगार की नई संभावनाओं सृजित करने और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाकर सामाजिक समरसता को मजबूत कर रही है।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
टैग्स:
Punjab government job policy education reform
Manmohan Singh-led reforms
balanced social equity
youth employment opportunities
Dr. Baljit Kaur announcement
संबंधित सामग्री
*गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर*
पंजाब सरकार ने स्तनपान कर रही और गर्भवती महिलाओं को अब तक ₹1.70 करोड़ की वित्तीय सहायता दी है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पहले बच्चे के जन्म पर पात्र महिलाओं को 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है