चंडीगढ़, पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब भवन में आयोजित बैठक के दौरान पंजाब भर में सड़क विकास कार्यों की प्रगति का जायज़ा लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर यातायात नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में 45000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं। बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राज्य मार्गों एवं लिंक सड़कों से संबंधित चल रहे कार्यों की क्षेत्र एवं मंडल-वार स्थिति का मूल्यांकन किया। निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने पर ज़ोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून सीज़न के दौरान विभाग के अधीन आने वाली सड़कों का निरंतर निरीक्षण करके आवागमन निर्विघ्न जारी रखा जाए। मानसून मौसम में जब लुक के कार्य नहीं चल सकते, डब्ल्यू.बी.एम. सड़कों की रोलिंग करके वर्षा के बाद लुक के कार्यों के लिए तैयार करने की भी सीख दी गई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को प्रगति की दैनिक आधार पर निगरानी करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी कार्य समय-सीमा से न चूके। गुणवत्ता नियंत्रण पर ज़ोर देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को अच्छी गुणवत्ता के कार्य करवाने को सुनिश्चित करने की सरकार की नीति के बारे में अवगत कराया ताकि जनता का पैसा किसी भी रूप में बर्बाद न हो। उन्होंने आगे निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा हर स्तर पर निरंतर जाँच और निरीक्षण किया जाए ताकि ज़मीनी स्तर पर उच्च मानकों को सख्ती से बनाए रखा जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर चरण पर आवश्यक साइन बोर्ड, लेन मार्किंग और गुणवत्ता नियंत्रण मापदंडों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें।
हरभजन सिंह ई.टी.ओ.ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा, सड़क आवागमन निर्विघ्न बनाए रखने के दिए निर्देश
पंजाब सरकार ने लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर 45,000 किमी सड़कों की निर्माण और उन्नतियों पर काम चल रहा है।
संबंधित सामग्री
सांसद ने कुटलैहड़ में लंबित विकास कार्यों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश : वीरेंद्र कंवर
सांसद के निर्देशों के बाद लंबित विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा।
राहुल गांधी ने देश की विरासत का अपमान किया : योगी आदित्यनाथ
सी.एम. ने राना बेनी माधव बख्श सिंह सभागार का लोकार्पण करके डाक टिकट भी जारी की।
विक्रमशिला पुल का होगा जीर्णोद्धार, 3 महीने आवाजाही रहेगी बंद
29 अगस्त से पैदल यात्रियों का आना-जाना भी होगा बंद
रोज़गार, शिक्षा और सामाजिक समानता के बल पर मान सरकार ने बदला पंजाब का भविष्य: डॉ. बलजीत कौर
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि माना सरकार पंजाब में युवाओं को रोजगार की नई संभावनाओं सृजित करने और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाकर सामाजिक समरसता को मजबूत कर रही है।
पंजाब में पेपर लीक को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
दिल्ली में भाजपा के नेता हरष मल्होतरा ने आम आदमी पार्टी को चुनौती दी। उन्होंने सवाल उठाया कि पंजाब में बार-बार लीक हो रहे पेपरों पर सरकार जिम्मेदार क्यों नहीं है। आर्थिक और शिक्षा मामलों की गड़बड़ी के आरोप लगाए गए।