पंजाब विधानसभा स्पीकर का आंदोलन

विद्यार्थियों का संघर्ष भविष्य की पीढ़ियों द्वारा &quotप्रतिरोध के वृक्ष&quot के रूप में याद रखा जाएगा: कुलतार सिंह संधवां

पंजाब विधानसभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने मोंटेसरी स्कूल की सफलता के रास्ते किशोरो-छोटे बच्चों को स्वावलंबन और विकास के लिए प्रोत्साहित किया।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
विद्यार्थियों का संघर्ष भविष्य की पीढ़ियों द्वारा &quotप्रतिरोध के वृक्ष&quot के रूप में याद रखा जाएगा: कुलतार सिंह संधवां

चंडीगढ़/साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, पंजाब विधानसभा के स्पीकर . कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि हाल ही में विद्यार्थियों द्वारा किया गया संघर्ष भविष्य की पीढ़ियों द्वारा भारत के इतिहास में "प्रतिरोध के वृक्ष" (ट्री ऑफ रेजिस्टेंस) के रूप में याद रखा जाएगासेक्टर-66, मोहाली स्थित 'स्टोरीलाइन मोंटेसरी एंड कैफे' के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए .संधवां ने कहा कि इस संघर्ष के बीज कुछ वर्ष पहले किसानों द्वारा कृषि कानूनों के विरोध में चलाए गए ऐतिहासिक आंदोलन के दौरान बोए गए थे उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थी आंदोलन देश के युवाओं की जागरूकता तथा अपने अधिकारों की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है उन्होंने कहा कि आज के युवा देश का भविष्य हैं और उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि इस संघर्ष ने कई ऐसे मुद्दों को भी उजागर किया है, जो अब तक सामने नहीं सके थे
       स.संधवां ने कहा कि दो से पाँच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आरंभ किया गया यह मोंटेसरी स्कूल उनके समग्र विकास और बेहतर परवरिश की दिशा में एक सराहनीय पहल है उन्होंने बताया कि बहुत कम समय में लगभग 35 बच्चों का प्रवेश होना इस अवधारणा की लोकप्रियता और सफलता का प्रमाण हैउन्होंने कहा कि यहां बच्चों को मोबाइल फोन और टेलीविजन स्क्रीन से दूर रखते हुए ऐसा वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जहां वे स्वावलंबन, आत्मविश्वास, टीम भावना, रचनात्मक सोच तथा जीवन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कौशल स्वाभाविक रूप से विकसित कर सकेंआगामी पंजाब विधानसभा सत्र के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में स्पीकर . कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि मुख्यमंत्री . भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का कार्यकाल जनहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए सदैव याद रखा जाएगा उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा ने हमेशा पंजाब और उसके लोगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्णय लिए हैं और आगामी सत्र में भी यही दृष्टिकोण प्रमुख रहेगा