पिपरा के दुलारी गांव में किसान की मौत

ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत, पिपरा के दुलारी गांव में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

गुरुवार दोपहर को पिपरा थाना क्षेत्र के दुलारी गांव में एक कृषि कारखाने में काम करने वाले 55 वर्षीय राधेश्याम साह की ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत

By : Just Click National , Tanish Kajla

ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत, पिपरा के दुलारी गांव में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस



सुपौल, (हि.स.) जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के दुलारी गांव में गुरुवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई। खेत से पटुआ (जूट) काटकर ट्रैक्टर से उसकी बोराई कराने जा रहे किसान की ट्रैक्टर के ट्रेलर के नीचे दब जाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दुलारी गांव निवासी 55 वर्षीय राधेश्याम साह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राधेश्याम साह ट्रैक्टर पर पटुआ लादकर बोराई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और ट्रेलर के चक्के की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से किसान को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पिपरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पिपरा थाना के अपर थानाध्यक्ष सह प्रभारी थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित सामग्री

शिमला : सेब के बगीचे में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

शिमला : सेब के बगीचे में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

शिमला जिले में 34 वर्षीय महिला का शव सेब के बगीचे में एक पेड़ से लटका मिला है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।