अहमदाबाद, (हि.स.) अहमदाबाद के कालीगाम रेलवे यार्ड में खड़ी साबरमती एक्सप्रेस के एक यात्री कोच में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही यार्ड परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत और लगातार पानी की बौछार के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से इसे अन्य कोच और ट्रेनों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय ट्रेन कालीगाम यार्ड में खड़ी थी और कोच में कोई यात्री सवार नहीं था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। यार्ड में खड़े कोच में आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कोच को शंटिंग के लिए यार्ड में रखा गया था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से उसमें अचानक आग लग गई। फिलहाल रेलवे विभाग घटना की विस्तृत जांच कर रहा है।
अहमदाबाद के कालीगाम रेलवे यार्ड में साबरमती एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, हादसा टला
आग लगने से रेल यार्ड में शोर-शबाब मच गया, लेकिन ट्रेन पर खतरा नहीं पड़ा। कोच में किसी यात्री की मौजूदगी न थी और कोई घायल/हताहत की सूचना नहीं मिली। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है.
संबंधित सामग्री
खेत से लौट रही महिला की वज्रपात से मौत
महिला खेत में काम कर रही थी कि बारिश और आसमानी बिजली चमकने लगी, जिसने उसे चपेट में ले लिया।
बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल
हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।
अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत
विमान ने कई वाहनों को टक्कर मारी और उसमें आग लग गई।
दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को फौरन सील करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने आसपास के पीजी एवं भवनों की भी सघन जांच करने को कहा है।
भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबने से पिता और 3 बेटियों की मौत, 1 गंभीर
ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम ने करीब दो घंटे तक मलबा हटाकर सभी पांच लोगों को बाहर निकाला।