मुख्यमंत्री ने अपनाया सख्त रुख, दी चेतावनी

जीटीए में भ्रष्टाचार पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा : शुभेंदु अधिकारी

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और आरोपितों की गिरफ्तारी भी होगी।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
जीटीए में भ्रष्टाचार पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा : शुभेंदु अधिकारी

सिलीगुड़ी, 8 सितंबर (हि. स.) : गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया है। सिलीगुड़ी स्थित मिनी शाखा सचिवालय उत्तरकन्या से आयोजित वर्चुअल प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जीटीए में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जीटीए में शिक्षक नियुक्ति से लेकर जनता के पैसों के कथित दुरुपयोग तक कई मामलों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और आरोपितों की गिरफ्तारी भी होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने पहाड़ के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कालिम्पोंग समेत पूरे पर्वतीय क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की बात कही है। उन्होंने जीटीए के लिए बजट बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।दरअसल, मंगलवार को कालिम्पोंग टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को विभिन्न सामाजिक योजनाओं का लाभ पहाड़वासियों को सौंपने के साथ प्रशासनिक बैठक में शामिल होना था। लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर कालिम्पोंग में लैंड नहीं कर सका। कालिम्पोंग में दो बार लैंडिंग की कोशिश नाकाम होने के बाद सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर को सिलीगुड़ी लाया गया। बाद में उत्तरकन्या के पास वीडियोकॉन मैदान में हेलीकॉप्टर उतारा गया। इसके बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उत्तरकन्या से ही वर्चुअल माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जीटीए के कामकाज और पहाड़ के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। साथ ही कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कड़ा संदेश दिया।

संबंधित सामग्री

बीआरएस एमएलसी ताटा मधु गिरफ्तार

बीआरएस एमएलसी ताटा मधु गिरफ्तार

पुलिस ने बीआरएस एमएलसी नवीन रेड्डी को भी कोकापेट स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया है।

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।

हैलाकांदी में 1.3 लाख याबा टैबलेट बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

हैलाकांदी में 1.3 लाख याबा टैबलेट बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

बरामद टैबलेट की अनुमानित कीमत छह करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

प्रियांशु शानवी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था और विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।

कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी

कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में सरकार के बदलने के बाद ईडी की सक्रियता बढ़ी है, जिससे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं पर जांच तेजी से चल रही है।