हमीरपुर, हि.स.) एडीसी अभिषेक गर्ग ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, फील्ड के डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्कर्स को निर्देश दिए हैं कि वे जिला को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाने के लिए टीबी के मरीजों के इलाज की लगातार निगरानी सुनिश्चित करें। आशा वर्कर्स अपनी उपस्थिति में ही इन मरीजों को दवाई खिलाएं। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भी मरीजों के साथ नियमित रूप से संपर्क करके उनका मार्गदर्शन करते रहें। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गठित जिला टीबी फोरम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अभिषेक गर्ग ने कहा कि टीबी के मरीजों का तुरंत पता लगाने हेतु जिला हमीरपुर के लिए 4 और हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीनें आ गई हैं। इससे, फील्ड में टीबी की जांच को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि टीबी के मरीज को मुफ्त दवाईयां दी जाती हैं। समय पर इलाज शुरू होने और डॉक्टर के सलाह के अनुसार दवाई खाने पर मरीज पूरी तरह ठीक हो जाता है। लेकिन, जानकारी केअभाव और लापरवाही के कारण कई मरीज दवाई खाना छोड़ देते हैं और उनकी जान चली जाती है। जिला में इस वर्ष अभी तक 523 लोगाें में टीबी की पुष्टि हुई है और इनका तुरंत उपचार आरंभ कर दिया गया है। इस वर्ष जिला में टीबी के 7 मरीजों की मृत्यु हुई है, लेकिन इनमें से अधिकांश मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त पाए गए थे। एडीसी ने कहा कि जिला में टीबी से मौत के आंकड़े को शून्य तक लाने के लिए मरीजों की लगातार निगरानी तथा आम लोगों में जागरुकता बहुत जरूरी है। बैठक में टीबी से पूरी तरह ठीक हो चुके कई मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।
टीबी के मरीजों की करें लगातार निगरानी : अभिषेक गर्ग
एडीसी अभिषेक गर्ग ने स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण और मरीज निगरानी के निर्देश दिए। हमीरपुर में नई 4 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें आईं, जिससे टीबी की जल्दी जांच बढ़ेगी।
संबंधित सामग्री
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
उत्तर प्रदेश ने 'टीबी कंट्रोल मॉडल' लागू किया, टीबी के 6.73 लाख नए मामलों को पहचाना
उत्तर प्रदेश द्वारा टीबी रोकथाम में प्राथमिकता दी गई, 2024-25 में 1.85 लाख नए मामले सामने आए। टीबी कंट्रोल के लिए जांच, पोषण सहायता और समय पर इलाज के माध्यम से प्रभावी परिणाम मिल रहे हैं
टीबी मुक्त भारत अभियान और आयुष्मान कार्ड निर्माण की डीएम ने की समीक्षा
टीबी मुक्त भारत अभियान और आयुष्मान कार्ड निर्माण के प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी सावन कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई. वे दैनिक लक्ष्यों को निर्धारित करने का निदेश दिया.
हरियाणा में लिंगानुपात निगरानी में विफलता पर 4 स्वास्थ्य अधिकारी निलंबित
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने लिंगानुपात में सुधार के लिए अपर्याप्त निगरानी के कारण 4 वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित किया।