हरिद्वार, 14 अगस्त (हि.स.) : ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस ने एक कैंटर से 26 भैंसों को बरामद किया है। पुलिस अनुसार गत देर रात टोल प्लाजा कर्मी ने एक कैंटर में बड़ी संख्या में जानवरों को भरकर ले जाए जाने की सूचना दी। इस पर चौकी प्रभारी कस्बा बहादराबाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध वाहनों को खुलवाकर उसकी तलाशी ली। इनमें भैंसें भरी हुई थीं। पुलिस ने पाया कि पशुओं को बिना अनुमति के क्रूरतापूर्वक वाहन में भरकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक भैंस मृत अवस्था में मिली। पुलिस की कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पशुओं के ठेकेदार अशफाक पुत्र मुस्ताक निवासी थीतकी देवबंद जिला सहारनपुर को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भैंसों को बेचने के लिए लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के विरुद्ध मामला दर्ज करके फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
26 भैंसें बरामद,चालक फरार
26 भैंसों को कटने से बचाया
हरिद्वार की पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 26 भैंसों को एक गलियारे से बरामद किया
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•