कांग्रेसी बोले, महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में किया 'चीनी सत्याग्रह'

मोदी सरकार के 100 दिन में महंगाई पर लगाम लगाने के दावे हवा-हवाई साबित हुए हैं।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में किया 'चीनी सत्याग्रह'

रायपुर, 4 सितंबर (हि.स.) : शक्कर और खाद्य सामाग्री के बढ़े दामों के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस के द्वारा सभी जिलों में ‘चीनी सत्याग्रह’ किया गया। धरना प्रदर्शन कर महंगाई को भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों की विफलता बताया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति और बेतहाशा टैक्स वसूलने की नीति के कारण देश की जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। आम आदमी की रसोई से लेकर रोजमर्रा का बजट बिगड़ चुका है। मध्यम वर्ग का जीवन कठिन हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, मोदी सरकार ने 100 दिन में महंगाई पर लगाम लगाने का दावा किया था, आज उसी सरकार के कार्यकाल में आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ चुका है। शक्कर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस आज प्रदेशभर में 'चीनी सत्याग्रह' के माध्यम से जनता की आवाज सरकार तक पहुंचा रही है।

संबंधित सामग्री

बीआरएस एमएलसी ताटा मधु गिरफ्तार

बीआरएस एमएलसी ताटा मधु गिरफ्तार

पुलिस ने बीआरएस एमएलसी नवीन रेड्डी को भी कोकापेट स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया है।

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दुबई में बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन 

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दुबई में बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन 

वैश्विक मंच पर बिहार की औद्योगिक और नीतिगत क्षमताओं का प्रदर्शन राज्य को अंतर्राष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

बलरामपुर में 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई, कब्जे की तैयारी में भू-माफिया

बलरामपुर में 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई, कब्जे की तैयारी में भू-माफिया

ग्रामीणों का आरोप है कि वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जाकिर अंसारी भी वनभूमि पर कब्जे में शामिल हैं।

मधेपुरा रेल इंजन फैक्टरी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

मधेपुरा रेल इंजन फैक्टरी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि यहां रेल इंजन के निर्माण के नाम पर बाहर से सामान लाकर सिर्फ असैंबलिंग की जाती है।

फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों ने करवाया सामूहिक मुंडन

फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों ने करवाया सामूहिक मुंडन

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल 6 अगस्त से शुरू हुई थी। फरीदाबाद में भी नगर निगम के कर्मचारी लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।