कोलकाता, 9 सितंबर (हि.स.) : आइची-नागोया एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए भारतीय सीनियर महिला रग्बी सेवन्स टीम का राष्ट्रीय अभ्यास शिविर कोलकाता के साल्ट लेक स्थित साई (SAI) सेंटर में शुरू हो गया है, जो 24 सितंबर तक चलेगा। एशियाई खेल 1 से 3 अक्तूबर तक जापान के नागोया (पालोमा मिजुहो रग्बी स्टेडियम) में होंगे। भारत को पूल-बी में चीन, हांगकांग और मलेशिया के साथ रखा गया है। शिविर में 20 खिलाड़ी भाग ले रही हैं, जिसके लिए साई ने 19.8 लाख रुपये मंजूर किए हैं। मुख्य एशियाई खेलों के दल में महिला रग्बी के 13 खिलाड़ी शामिल होंगे। टीम की कप्तानी शिखा यादव कर रही हैं। टीम को मुख्य कोच टेरेंस जोसेफ, दक्षिण अफ्रीकी कोच पॉल डेलपोर्ट और स्ट्रेंथ कोच कियानो फूरी मार्गदर्शन दे रहे हैं। 2010 में पर्दापण के बाद भारत ने 2022 हांगझोउ एशियाई खेलों में वापसी की थी, जहां टीम 7वें स्थान पर रही थी।
24 सितंबर तक चलेगा अभ्यास
महिला रग्बी टीम का कोलकाता में राष्ट्रीय शिविर
मुख्य एशियाई खेलों के दल में महिला रग्बी के 13 खिलाड़ी शामिल होंगे
By :
Sukhwinder Kaur
,
Just Click National
•