कोलकाता, 01 सितंबर (हि.स.) : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को इस्कॉन के संस्थापक-आचार्य श्रील अभय चरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 130वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने सामाजिक माध्यम पर पोस्ट कर श्रील प्रभुपाद के आध्यात्मिक योगदान को याद किया और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की। शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में ‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे॥’ महामंत्र का उल्लेख किया। उन्होंने श्रील प्रभुपाद को विश्वभर में कृष्ण भक्ति और हरे कृष्ण महामंत्र का प्रचार करने वाले महान आध्यात्मिक संत के रूप में स्मरण किया। श्रील प्रभुपाद का जन्म एक सितंबर 1896 को कोलकाता में हुआ था। वर्ष 1922 में उनकी भेंट आध्यात्मिक गुरु श्रील भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर से हुई। गुरु के निर्देश पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के संदेश और वैदिक ज्ञान के प्रचार को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। वर्ष 1965 में वे अमेरिका पहुंचे और 1966 में न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की स्थापना की। इसके बाद उन्होंने विश्व के अनेक देशों में कृष्ण भक्ति का प्रचार किया। भगवद्गीता और श्रीमद्भागवतम सहित कई महत्वपूर्ण ग्रंथों के माध्यम से उन्होंने कृष्ण भक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। 14 नवंबर 1977 को वृंदावन में उनका तिरोभाव हुआ।
इस्कॉन के संस्थापक के प्रति व्यक्त की श्रद्धा
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने श्रील प्रभुपाद की 130वीं जयंती पर किया नमन
शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में ‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे॥’ महामंत्र का उल्लेख किया।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
टैग्स:
srila prabhupada
Iskon founder
Hindu spiritual leader
Krishna devotion
Bhagavad Gita
ISKCON establishment
West Bengal chief minister
Abhay Charan
संबंधित सामग्री
मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी कारागारों, पुलिस थानों तथा रिजर्व पुलिस लाइन्स में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाए जाने के निर्देश दिए हैं।