यमुनानगर, 14 अगस्त (हि.स.) : यमुनानगर की शिवनगर खड्डा कालोनी में गुरुवार देर रात घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने की आशंका है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान पुष्पा रानी (56) के रूप में हुई है। वह अपने छोटे बेटे दीपक के साथ रहती थी। उसके पति का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है, जबकि बड़ा बेटा पत्नी और बच्चों के साथ पास के मकान में रहता है। पुलिस के अनुसार दीपक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। गुरुवार रात करीब आठ बजे ड्यूटी से लौटने पर उसने घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा। अंदर जाकर उसने मां को कमरे में खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। ए.एस.आई. सुरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारणों का पता चलेगा।
कैप्शन : मृतका महिला की फाइल फोटो।
घर में अकेली महिला की हत्या
यमुनानगर में शिवनगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की हत्या हुई। मृतका की पहचान पुष्पा रानी (56) के रूप में हुई है।
संबंधित सामग्री
अयाेध्या की एसडीआरएफ टीम ने 22 घंटे बाद तालाब से खाेज निकाला मासूम का शव
विंध्याचल निवासी मुजीद का बेटा अनस (3) अमेठी थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित ग्राम कटरा राजा हिम्मत सिंह के समदिया मोहल्ले में अपने ननिहाल आया था।
छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
प्रियांशु शानवी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था और विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।
कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत
दोनों छात्राएं स्कूटी से घर से स्कूल के लिए निकली थीं।
बाबा राजपुरी डेरे में साधु की हत्या, अनुयायियों ने मुख्य महंत पर आराेप लगाते हुए किया हंगामा
इस घटना ने डेरे के 400 साल पुराने इतिहास को दागदार किया है।
प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद
दो राउटर, वाई-फाई उपकरण, दो कार्ड रीडर, एक पैन ड्राइव और इयरफोन भी मिला। संदेह है कि वह व्हाट्सएप और टैलीग्राम के जरिए कहीं पाकिस्तान में किसी के संपर्क में तो नहीं।