अशोकधाम मंदिर में भगदड़ के दौरान हुई घटना

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं की मौत पर जताया दुख

उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं की मौत पर जताया दुख

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की फाइल फोटो

नई दिल्ली, 17 अगस्त (हि.स.) : बिहार में लखीसराय जिले के अशोकधाम शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर हुई भगदड़ में 5 श्रद्धालुओं की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया। राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट पर हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उक्त समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रहा है।