नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह सबसे पहले देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उनका यह शुभकामना संदेश उनके लाल किले पर आगमन से पूर्व एक्स हैंडल पर जारी किया गया। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है। आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें। लाल किले पर आयोजित मुख्य राजकीय कार्यक्रम के अनुमानित शेड्यूल के अनुसार, लाहौरी गेट पर प्रधानमंत्री मोदी का आगमन सुबह लगभग सवा सात बजे होगा। इससे पहले रक्षा मंत्रालय के तमाम अधिकारी पहुंचेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी उनके आगमन से पहले मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, थलसेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। समारोह को यादगार बनाने के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षा मंत्रालय ने लाल किले की सजावट में तिरंगे के रंगों वाले फूलों का इस्तेमाल किया है। प्रधानमंत्री मोदी 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में लाल किले की प्राचीर से संबोधित भी करेंगे। अपने आवास से रवाना होने के बाद वो राष्ट्रीय समर स्मारक जाएंगे। बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लाल किले पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे। वो लगातार 13वीं बार लाल किले पर ध्वजारोहण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भाषण के विषयों को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए थे। पहली बार लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रगान- जन गण मन से पहले राष्ट्रीय गीत- वंदे मातरम गाया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं
स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे सैनिकों के साहस, संघर्ष और बेमिसाल समर्पण की याद दिलाता है
संबंधित सामग्री
शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटलीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका : खान
पूर्व मंत्री ने महाविद्यालय में डिजिटलीकरण को आज की शिक्षा में महत्वपूर्ण बताया तथा विद्यार्थियों को मिल रही सभी सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की।
मुख्यमंत्री योगी ने बलिदानी वीरों के परिजनों काे किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा और सम्मान के लिए अदम्य साहस दिखाने वाले वीर सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।
गौरलाटा की 1225 मी. ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
लगातार करीब दो घंटे तक कठिन रास्ते पर चलने के बाद सभी गौरलाटा की ऊंची चोटी पर पहुंचे
आजादी की रक्षा हर किसी की जिम्मेदारी : डा. भागवत
मोहन भागवत ने देशवासियों को आजादी के महत्व को समझने, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने और राष्ट्र के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया।<br/>
भोपाल में 32 कि.मी. लंगी तिरंगा यात्रा निकाली ; अखंड भारत, राष्ट्रभक्ति और नशामुक्ति का दिया संदेश
कोलार-संत नगर यात्रा में सी.एम. डा. यादव और विधायक शर्मा ने लिया हिस्सा