नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी भारत-श्रीलंका की दोस्ती

भारत का श्रीलंकाई वायुसेना के लिए एल-70 तोपों के उन्नयन पर समझौता

सिंह ने श्रीलंका यात्रा के दौरान कोलंबो पोर्ट पर भारतीय युद्धपोत 'उदयगिरि' पर आयोजित डैक रिसैप्शन में भाग लिया।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
भारत का श्रीलंकाई वायुसेना के लिए एल-70 तोपों के उन्नयन पर समझौता

नई दिल्ली, 10 सितंबर (हि. स.) : भारत और श्रीलंका ने गुरुवार को श्रीलंकाई वायु सेना के लिए एल-70 तोपों के उन्नयन पर समझौता पर हस्ताक्षर किए। इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और व्यापक संवाद किए। सिंह ने कहा कि यह समझौता भारत-श्रीलंका की दोस्ती को नई ऊचाईयों तक ले जाएगा। यात्रा के आखिरी दिन राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की। उन्होंने करीबी सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया। सिंह ने यात्रा के दौरान श्रीलंकाई वायुसेना और नौसेना को पुर्जों की आपूर्ति की। उन्होंने इसे भारत-श्रीलंका के बहुआयामी संबंधों को और अधिक गति देने वाला कदम बताया। उन्होंने भी श्रीलंका के प्रधानमंत्री और श्रीलंका सरकार को आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया। राजनाथ सिंह ने आगे यह भी कहा कि श्रीलंका और भारत को साझा विकास दृष्टिकोण पर काम करते हुए अपने क्षेत्र की शांति और समृद्धि के लिए कठिनाईयों का सामना करना चाहिए। सिंह ने श्रीलंका यात्रा के दौरान कोलंबो पोर्ट पर भारतीय युद्धपोत 'उदयगिरि' पर आयोजित डेक रिसेप्शन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीलंकाई अधिकारियों को श्रीलंकाई एयरफोर्स और नौसेना के लिए कई उपकरण सौंपे। सिंह ने आश्वासन दिया कि अपने सबसे करीबी पड़ोसी और सभ्यता के जुड़वां देश होने के नाते भारत हमेशा श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।