नई दिल्ली, 19 अगस्त (हि.स.) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हमेशा की तरह प्रातः एक्स हैंडल पर सुभाषितम् साझा कर लोगों से परोपकारी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अन्य प्राणियों की पूरी सामर्थ्य से मदद कर जीवन की पूर्ण सार्थकता साबित की जा सकती है। यह सुभाषितम् अर्थात संस्कृत श्लोक इस प्रकार है, 'एतवज्जन्मसाफल्यं देहिनामिह देहिषु। प्राणैरर्थैर्य वाचा श्रेय एवाचरेत्सदा॥' इसे श्रीमद्भागवत महापुराण (10.22.35) से लिया गया है। इस श्लोक में मनुष्य जन्म के सफल होने का मंत्र समाहित है। प्रधानमंत्री के एक्स हैंडल में इसका अर्थ लिखा गया है, 'इस संसार में मनुष्यों के जन्म की पूर्ण सार्थकता इसी में निहित है कि वे अन्य प्राणियों के प्रति अपनी शारीरिक सामर्थ्य, धन-सम्पति, बुद्धि तथा वाणी के माध्यम से सदैव परोपकारी एवं कल्याणकारी कर्मों का ही सम्पादन करें।'
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से किया परोपकारी बनने का आह्वान
जीवन की सार्थकता के लिए हर प्राणी की मदद करनी होगी।
संबंधित सामग्री
प्रधानमंत्री ने महानायक उत्तम कुमार को जन्म शताब्दी पर दी श्रद्धांजलि
फिल्म प्रेमियों का मानना है कि सत्यजित रे ने फिल्म 'नायक - द हीरो' की पूरी स्क्रिप्ट महानायक उत्तम कुमार को ध्यान में रखकर लिखी थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने मिलाद-उन-नबी और ओणम पर देशवासियों को दी बधाई
एक जीवंत त्यौहार है, जिसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने प्रार्थना की कि ओणम समाज में खुशी, एकता और समृद्धि की भावना को और बढ़ावा दे।
1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी ए.आई. स्किल ट्रेनिंग : मोदी
इस पहल का उद्देश्य भारतीय युवाओं को ग्लोबल स्तर पर ए.आई. का नेतृत्व करने के लिए तैयार करना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं की महत्ता को रेखांकित किया तथा शिष्यों में अच्छे संस्कार बढ़ाने का आह्वान किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु की महत्ता को रेखांकित किया।
जींद : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लिए जींद तैयार
हरियाणा के जिंद में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन कर दिया गया। इस विशेष इवेंट को सज्जित कर सुरक्षा मजबूत रखते हुए स्कूल बच्चों ने भी पहला रैल्वे सफर किया। यह कदम हरियाणा के आधुनिककरण और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण चाल है।