जैन की नियुक्ति 1 अक्तूबर से प्रभावी होगी

टाटा रियल्टी ने गौरव जैन को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

पूर्व सीईओ संजय दत्त के पद से इस्तीफा देने के बाद जैन की नियुक्ति कंपनी की भविष्य की विकास योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
टाटा रियल्टी ने गौरव जैन को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

नई दिल्ली, 04 सितंबर (हि.स.) : टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (टीआरआईएल) ने गौरव जैन को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। जैन की नियुक्ति 01 अक्तूबर 2026 से प्रभावी होगी। टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि कंपनी ने 01 अक्तूबर से गौरव जैन को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। जैन के पास आवासीय और व्यावसायिक रियल एस्टेट सेक्टर में 23 साल से ज्यादा का अनुभव है। कंपनी ने कहा कि उन्हें बिजनेस ग्रोथ, संस्था बनाने, स्ट्रैटेजिक प्लानिंग, ऑपरेशनल एक्सीलेंस, सेल्स और मार्केटिंग, और लाभ और हानि मैनेजमेंट में महारत हासिल है। कंपनी ने कहा कि जैन, संजय दत्त की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में नए मौकों की तलाश में टीआरआईएल के एमडी और सीईओ के पद से इस्तीफा दिया था। उल्लेखनीय है कि टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टीआरआईएल देश की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर कंपनी विकास के अगले चरण की तैयारी कर रही है।

संबंधित सामग्री

जॉर्ज कोवूर बने पारले बिस्किट्स के सीईओ

जॉर्ज कोवूर बने पारले बिस्किट्स के सीईओ

जॉर्ज कोवूर को पेप्सिको के साथ काम करने का तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने उपभोक्ता कारोबार तथा विभिन्न बाजारों में भी काम किया है।