उपराष्ट्रपति बिहार दौरे पर

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन शनिवार को बिहार दौरे पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शनिवार को बिहार की गया जिला दौरे पर जाएंगे। वहां उन्होंने बिहार विधानसभा सदस्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा, जिसके उद्देश्य विधायिकीय और प्रशासनिक क्षमता का विकास करना है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन शनिवार को बिहार दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली, (हि.स.) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शनिवार को बिहार के गया जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, राधाकृष्णन गया स्थित बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (बीआईपार्ड) में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार विधानसभा के सदस्यों की विधायी और प्रशासनिक कार्यों से संबंधित क्षमता का विकास करना है। दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इस अवसर पर बिहार सरकार, विधानसभा तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।