अंबाला 18 अगस्त (जस्ट क्लिक) : एंटी टैरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज दो दर्जन से अधिक फ्रंट के सदस्यों के नेतृत्व में डी.सी. व एस.पी. को ज्ञापन देकर 13 अगस्त को जग्गी सिटी सैंटर और एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक कट्टरपंथियों द्वारा पुलिस पर कातिलाना हमले को लेकर एन.आई.ए. जांच की मांग को लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर तरसेम सैनी, आदित्य शर्मा, सुरेंद्र पाल के.के., महेंद्र धीमान, विपीन बादल, मनीष पासी, परमजीत सिंह पिंकी, दीपक नटराज, विक्रम सिंह, चाणक्य, मोनू सैनी, आयुष व अन्य सदस्य मौजूद थे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पुलिस पर कातिलाना हमला सीधा संविधान व कानून पर हमला है। पंजाब से अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह के साथ कौन-कौन लोग आए थे, जगदीश सिंह झींडा के बयान कि वह एक महीने के कपड़े लेकर आया है और कट्टरपंथियों ने अंबाला में कहीं हथियार एकत्रित तो नहीं किए, की जांच हो। वहीं पता लगाया जाए कि 13 अगस्त की घटना अंतर्राष्ट्रीय नैटवर्क की साजिश के तहत तो नहीं थी। उन्होंने कहा कि ग़ृहमंत्री अमित शाह उक्त सारे प्रकरण की एन.आई.ए. से करवाने के आदेश दें। उधर डी.सी. के प्रतिनिधि एस.सी.एस. गगनदीप व एस.पी. अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया।
कैप्शन : ज्ञापन सौंपते एंटी टैरोरिस्ट के सदस्य।
गृहमंत्री के नाम डी.सी. व एस.पी. को ज्ञापन
पुलिस पर कातिलाना हमले को लेकर एन.आई.ए. जांच की मांग
अंबाला में कट्टरपंथियों द्वारा पुलिस पर हमले की एंटी टैरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
ज्ञापन सौंपते फ्रंट सदस्य