शिमला, (हि.स.) चार दिन से लापता सिरमौर के एक युवक की तलाश आखिरकार ड्रोन कैमरे की नजर से पूरी हुई। शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान ड्रोन ने चेवर नाला में एक पेड़ से लटका शव देखा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सिरमौर जिला के ददाहू तहसील के सिमराणा गांव निवासी 24 वर्षीय जगदीश तोमर पुत्र रतन सिंह के रूप में हुई है। वह इन दिनों कोटखाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत गरावग के गांव कुडी में काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक जगदीश 4 जुलाई को अचानक लापता हो गया था। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों की ओर से 6 जुलाई को पुलिस थाना कोटखाई में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही। कोटखाई पुलिस ने शिमला की ड्रोन टीम के साथ क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे में चेवर नाला के पास एक पेड़ से लटका शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। बाद में उसकी पहचान जगदीश तोमर के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
लापता युवक का शव नाले में पेड़ से लटका मिला
शिमला : ड्रोन सर्च में लापता युवक का शव बरामद, नाले में पेड़ से लटका मिला
शिमला जिले में चार दिनों से गुम मना हुआ 24 साल का युवक जगदीश तोमर का शव ड्रोन की सहायता से चेवर नाला के निकट पड़ा मिला।
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•