शिमला में दो जगहों से हीरोइन बरामद

शिमला में दो जगहों से 29 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने अनेकों कार्रवाइयों के दौरान दो अलग-अलग मामलों से करीब 29 ग्राम हीरोइन बरामद किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
शिमला में दो जगहों से 29 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

शिमला, (हि.स.) शिमला पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में दो लोगों को करीब 29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को पुलिस थाना बालूगंज और स्पेशल सेल शिमला की संयुक्त टीम शोघी क्षेत्र में गश्त और जांच पर थी। इस दौरान एक एचआरटीसी बस की तलाशी ली गई। जांच के दौरान एक युवक के कब्जे से 13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुल्लू जिला के निरमण्ड निवासी 19 वर्षीय अजय ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर मामले की आगे की जांच कर रही है। एक अन्य मामले में 20 जुलाई को पुलिस थाना चिड़गांव की टीम आंध्रा पावर हाउस चिड़गांव के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय मनीन्दर सिंह, निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले की गहन जांच जारी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने मंगलवार को बताया कि दोनों मामलों में यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किसे पहुंचाया जाना था। इस संबंध में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर दोनों को दबोच लिया।

खन्ना पुलिस ने 1 माह में 286 केस किए दर्ज, 353 आरोपियों को पकड़ा

खन्ना पुलिस ने 1 माह में 286 केस किए दर्ज, 353 आरोपियों को पकड़ा

पुलिस का मकसद ड्रग्स सप्लाई चैन को तोड़ने के साथ-साथ इससे होने वाली गैर-कानूनी कमाई को रोकना है।

अमृतसर पुलिस ने 20 किलो हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने 20 किलो हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा अमृतसर से एक संचालित नशा और संगठित अपराध संकल्प के तहत 20 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू

सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू

अमृतसर की सीपी ने 'सीमा पार' संचालित एक गतिविधि से जुड़े चार युवाओं को रोहतक-लखनऊ मार्ग में हथियारों और 5 लाख रुपए मूल्य के हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।