शिमला में पेड़ से लटका मिला महिला का शव मिला

शिमला : सेब के बगीचे में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

शिमला जिले में 34 वर्षीय महिला का शव सेब के बगीचे में एक पेड़ से लटका मिला है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
शिमला : सेब के बगीचे में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

शिमला, (हि.स.) शिमला जिले में 34 वर्षीय महिला का शव सेब के बगीचे में एक पेड़ से लटका मिला है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की अंतिम पुष्टि होगी। ये घटना जिला के नेरवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मढ़ाना में सामने आया। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत मढ़ाना के प्रधान ने नेरवा थाना को फोन पर सूचना दी कि गांव मढ़ाना की रहने वाली गीता देवी पत्नी सुरेश कुमार ने कथित रूप से बुरांश के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस ने सेब के बगीचे में महिला का शव बरामद किया। मौके पर बुरांश के पेड़ से रस्सी लटकी हुई मिली।
                पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर गर्दन पर फंदे के निशान के अलावा कोई बाहरी चोट नहीं मिली। घटनास्थल और घर की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट या अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद नहीं हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेरवा पहुंचाकर सुरक्षित रखवा दिया है। महिला के मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार मायके पक्ष ने मौत को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं जताया है। प्रारंभिक जांच में मामला निजी कारणों से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
 

संबंधित सामग्री

निर्माणाधीन इमारत की 32वीं मंजिल पर क्रेन से लटका मिला युवक का शव 

निर्माणाधीन इमारत की 32वीं मंजिल पर क्रेन से लटका मिला युवक का शव 

एसजी हाईवे पर निरमा यूनिवर्सिटी के सामने निर्माणाधीन ट्रेमोंट एडलिप बिल्डिंग की 32वीं मंजिल पर क्रेन से लटकता एक युवक का शव मिला।

जेल में 20 वर्षीय कैदी ने की आत्महत्या ,जांच शुरू

नवादा, 23 जुलाई (हि.स.)।नवादा मंडल कारा में पॉस्को एक्ट के तहत जेल मे

जेल में 20 वर्षीय कैदी ने की आत्महत्या ,जांच शुरू नवादा, 23 जुलाई (हि.स.)।नवादा मंडल कारा में पॉस्को एक्ट के तहत जेल मे

नवादा जिला में एक बांधक द्वारा जेल में अपराधों के सफार्श करने के लिए गमछी से फाँसी लगाकर आत्महत्या की गई। घटना पर जांच चल रही है

कमरे में फंदे से लटका मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

कमरे में फंदे से लटका मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक गाँव के घर में बुधवार दिन पर एक दसवीं कक्षा की छात्रा का फंदे से लटका शव मिला।

रायपुर : एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

टिकरापारा थाना क्षेत्र के साजिद अली की परिवार को आत्महत्या करने का आरोप है। चारों सदस्यों को मृत पाया गया है और फैलाव रायपुर शहर में प्रहारित हो रहा है।

नोएडा : नौकरी की तलाश कर रही युवती ने की आत्महत्या

नोएडा : नौकरी की तलाश कर रही युवती ने की आत्महत्या

नोएडा में थाना क्षेत्र 126 में रहने वाली युवती दीक्षा यादव ने गुरुवार सुबह घर के पंखे से फंडा लगाकरआत्महत्या कर लिया। वह नर्सिंग की परीक्षा पास करके नौकरी ढूंढ रही थी।