छत्तीसगढ़ विधानसभा में राम मंदिर मुद्दा का झड़प

छग विस : राम मंदिर चढ़ावा चाेरी काे लेकर कांग्रेस सदस्याें का हंगामा, मंगलवार तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य मंगलवार तक कार्यवाही स्थगित करते हुए राम मंदिर निर्माण से जुड़े 'राम मंदिर चढ़ावा चोरिया' के मुद्दे पर तनातनी में बहस हुई। कांग्रेस ने सड़क पोलियों की लूट को उजागर किया और भाजपा का बचाव करने वाले नेता पर प्रश्न उठाए।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur

छग विस : राम मंदिर चढ़ावा चाेरी काे लेकर कांग्रेस सदस्याें का हंगामा, मंगलवार तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

रायपुर, (हि.स.) छत्तीसगढ़ विधानसभा(छग विस)के मानसून सत्र के पहले ही दिन साेमवार काे प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया। इस मुद्दे पर सदस्यों में तीखी बहस के बीच कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया। विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ से संबंधित नहीं होने के कारण स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इस मुद्दे पर भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही मंगलवार तक लिए स्थगित कर दी गई। शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए विपक्ष के नेता डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ रामभक्तों की आस्था के साथ छल हुआ है। इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह विधानसभा का विषय नहीं है। इस पर कांग्रेस सदस्यों ने जवाब दिया कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी राम मंदिर के निर्माण में योगदान दिया है, इसलिए यह मुद्दा चर्चा के लिए प्रासंगिक है। डॉ. महंत ने कहा कि 23 फरवरी 2024 को सदन में कृतज्ञता ज्ञापन पेश किया गया था। उस वक्त सदन की भावना जुड़ी थी। आज सत्तापक्ष इस विषय पर निंदा प्रस्ताव ले आए, हम समर्थन करेंगे। छत्तीसगढ़ के लोगों के पैसों की लूट पर चर्चा चाहते हैं।