जोधपुर, (हि.स.) परमहंस परिव्राजकाचार्य स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज द्वारा दईजर लाछा बासनी में स्थापित संवित धाम आश्रम में 28 एवं 29 जुलाई को दो दिवसीय वेदव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपरा के अनुरूप मनाया जाएगा। संवित साधनायन सोसायटी के सह सचिव शेखर थानवी ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन व्यवस्था में महेश हर्ष, महेश जोशी, लक्ष्मी सोनी, अनिल राघवानी, तरुण व्यास, शरद जोशी, महेश बोहरा सहित अनेक कार्यकर्ता उत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी की अध्यक्ष रानी उषा देवी एवं उपाध्यक्ष डॉ. सीएस कल्ला ने बताया कि वेद व्यास पूर्णिमा महोत्सव के प्रथम दिवस 28 जुलाई को सायं चार बजे भगवान शिव के आदि गुरु स्वरूप श्रीदक्षिणामूर्ति हवन का आयोजन होगा। इसके पश्चात श्रीगुरु मंडल पूजन होगा, जिसमें समस्त गुरु परंपरा का वैदिक विधि से पूजन किया जाएगा। रात्रि में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी भंडारा का आयोजन रहेगा। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह नौ बजे स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज के श्रीविग्रह एवं श्रीपादुका का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, पंचामृत अभिषेक, अर्चना एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके उपरांत पूज्य स्वामीजी महाराज के पूर्व में दिये गए आशीर्वचन एवं प्रवचन का बड़े स्क्रीन पर वीडीओ प्रसारण होगा तथा अंत में महाआरती, पूजन, भंडारा एवं उत्सव विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
वेदव्यास गुरु पूर्णिमा का विशेष महोत्सव
संवित धाम में दो दिवसीय वेदव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव 28 से
जोधपुर में संवित धाम आश्रम में आयोजित वेदव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव को दो दिवसीय किया जाएगा। इसमें हवन, गुरु मंडल पूजन और महाप्रसाद की तैयारी है। स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज के श्रृंगार से शुरू होकर अर्पण तक का विसर्जन समापन कराया जायेगा।
By :
Just Click National
,
Kamaljeet Singh Kamal
•