नई दिल्ली (हि.स.) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2026 का आधिकारिक ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली अब खेलों के वैश्विक मंच पर अपनी नई पहचान दर्ज कराने जा रही है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि 27 जुलाई से 02 अगस्त तक त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और मलेशिया सहित 35 से अधिक कॉमनवेल्थ देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह चैम्पियनशिप दिल्ली की आधुनिक खेल सुविधाओं, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्वस्तरीय आयोजन क्षमता को दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगी। इस अवसर पर दिल्ली के खेल मंत्री आशीष सूद सहित कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन और टेबल टेनिस फेडरेशन आफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री आशीष सूद ने कहा कि 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में 35 से अधिक राष्ट्रमंडल देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतिष्ठित आयोजन दिल्ली के विश्व-स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे को प्रदर्शित करेगा और ओलंपिक में उत्कृष्टता हासिल करने के हमारे 'विजन 2036' को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम खेलों को बढ़ावा देने और वैश्विक आयोजनों की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
दिल्ली में 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2026 का आधिकारिक ऐलान
दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2026 का ऐलान किया। त्यागराज स्टेडियम में 35 से अधिक देश हिस्सा लेंगे।
संबंधित सामग्री
डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इन्कार
हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मामले की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू दिल्ली रवाना, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
हिमाचल से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं और लंबित मामलों पर चर्चा होने की संभावना है।
दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को फौरन सील करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने आसपास के पीजी एवं भवनों की भी सघन जांच करने को कहा है।
संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे बोले - इस तरह के प्रयासों की जरूरत तभी पड़ती है, जब सत्ता जनता की पहुंच से बाहर हो जाती है।
एएआईबी ने जारी की एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान से जुड़ी घटना पर प्रारंभिक रिपोर्ट
एएआईबी ने बताया कि डीजीसीए से उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है, जबकि मामले की विस्तृत जांच अभी चल रही है।