सुपौल, (हि.स.) जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टीबी मुक्त भारत अभियान, भव्य प्रणाली एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल हुए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टीबी स्क्रीनिंग, एक्स-रे जांच, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) तथा रोगियों को आवश्यकतानुसार समुचित टीबी देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के सभी निर्धारित मानकों का प्रभावी ढंग से पालन किया जाए। उन्होंने सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में भव्य प्रणाली के माध्यम से ओपीडी, आपातकालीन सेवा, जांच, पैथोलॉजी, ईसीजी, डायलिसिस सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की प्रतिदिन ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड निर्माण की सतत निगरानी करने तथा शत-प्रतिशत लोगों का कार्ड बनवाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में सिविल सर्जन, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक-सह-जिला योजना समन्वयक, जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
टीबी मुक्त भारत की प्रगति चर्चा
टीबी मुक्त भारत अभियान और आयुष्मान कार्ड निर्माण की डीएम ने की समीक्षा
टीबी मुक्त भारत अभियान और आयुष्मान कार्ड निर्माण के प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी सावन कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई. वे दैनिक लक्ष्यों को निर्धारित करने का निदेश दिया.
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•
टैग्स:
TB-free India
Ayushman Bharat card progress review
health department directives
daily health targets
संबंधित सामग्री
टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा, डीसी कठुआ ने स्क्रीनिंग तेज करने के दिए निर्देश
कठुआ में डीसी राजेश शर्मा ने टीबी निष्क्रियता पर जिले भर में स्क्रीनिंग शिविरों की तत्काल योजना बनाई, नियमित निगरानी और मरिज़ों के उपचार को सुनिश्चित किया