ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी

ट्रंप ने ईरान को दी सबसे कड़ी चेतावनी, बड़ी कार्रवाई की दी धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो बड़ी तबाही हो सकती है। ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ध्यान केंद्रित करते हुए ईरान को डेडलाइन दी है।

By : Just Click National
ट्रंप ने ईरान को दी सबसे कड़ी चेतावनी, बड़ी कार्रवाई की दी धमकी

वॉशिंगटन, (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यदि तय समयसीमा तक समझौता नहीं हुआ, तो “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।” यह बयान ऐसे समय आया है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। ट्रंप ने ईरान को रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) तक का अल्टीमेटम दिया है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट खोलने और युद्ध समाप्त करने के लिए समझौता करने की बात कही गई है। उन्होंने साफ संकेत दिए कि समयसीमा पूरी होते ही अमेरिका बड़े सैन्य कदम उठा सकता है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ईरान को डेडलाइन दी है। बीते कुछ हफ्तों में वे कई बार अलग-अलग समयसीमाएं तय कर चुके हैं। 21 मार्च को उन्होंने 48 घंटे में रास्ता खोलने की चेतावनी दी थी, जबकि 23 मार्च को बातचीत के चलते हमलों को अस्थायी रूप से टाल दिया गया। इसके बाद 27 मार्च को डेडलाइन बढ़ाकर 06 अप्रैल कर दी गई, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। फिर 03 अप्रैल को फिर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया और 05 अप्रैल को “पावर प्लांट डे” और “ब्रिज डे” जैसे संकेतों के साथ ईरान के अहम ढांचों पर हमले की चेतावनी दी गई। अब 07 अप्रैल को ट्रंप का यह ताजा बयान अब तक का सबसे सख्त माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर बड़े पैमाने पर तबाही की आशंका जताई है।

संबंधित सामग्री

कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार

कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार

कोलकाता में दिनभर बादल छाए रहने तथा बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कानपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 20 सैंटीमीटर ऊपर

कानपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 20 सैंटीमीटर ऊपर

निचले और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

वाशिंगटन और ईरान के बीच सैन्य टकराव बढ़ा

वाशिंगटन और ईरान के बीच सैन्य टकराव बढ़ा

इस संघर्ष के कारण अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में भी अस्थिरता बढ़ी है।

विंध्य में बाढ़ से बिगड़े हालात, बांधों के गेट खुलने से कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

विंध्य में बाढ़ से बिगड़े हालात, बांधों के गेट खुलने से कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

रीवा, सतना, मैहर, मऊगंज, सिंगरौली और शहडोल संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

मीरजापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, ओझला पुल पर 75.620 मीटर दर्ज

मीरजापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, ओझला पुल पर 75.620 मीटर दर्ज

स्थानीय प्रशासन ने जल स्तर की निगरानी के साथ ग्रामवासियों को नदी के किनारे जाने और गंभीर पानी में प्रवेश करने से बचने की सलाह दी है।