कोलकाता, (हि. स.) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि राज्य में एक सितंबर से सभी सरकारी कार्यों में बांग्ला भाषा का उपयोग अनिवार्य होगा। उन्होंने सोमवार को विधानसभा में कहा कि यह निर्णय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सुझाव का सम्मान करते हुए लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि एक सितंबर से राज्य सरकार के सभी विभागों में आधिकारिक पत्राचार और प्रशासनिक कार्य बांग्ला भाषा में किए जाएंगे। राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में सरकारी दस्तावेज और पत्र बंगला में तैयार किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार के साथ पत्राचार के दौरान बांग्ला के साथ-साथ हिंदी भाषा का भी उपयोग किया जाएगा, ताकि दोनों सरकारों के बीच संवाद में किसी प्रकार की बाधा न आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें एक पत्र लिखा था, जिसमें बांग्ला भाषा की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की बात कही गई थी। उसी पत्र में दिए गए सुझाव को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बसु ने भी इस अवसर पर कहा कि उन्होंने पदभार संभालने के बाद विधानसभा की कार्यवाही पूरी तरह बांग्ला में संचालित करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने बताया कि उस समय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनके इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बांग्ला भाषा को प्रशासनिक स्तर पर अधिक महत्व देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। सरकार का मानना है कि इससे शासन व्यवस्था में मातृभाषा का उपयोग बढ़ेगा और आम लोगों के लिए सरकारी कामकाज अधिक सहज होगा। राज्य सरकार की ओर से इस निर्णय को लागू करने के लिए जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है। एक सितंबर से यह व्यवस्था पूरे पश्चिम बंगाल में प्रभावी होगी।
एक सितंबर से पश्चिम बंगाल में सभी सरकारी कार्यों में बांग्ला भाषा का प्रयोग अनिवार्य : मुख्यमंत्री
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंद्र मोदी ने विधानसभा में घोषणा की कि 1 सितंबर से सभी सरकारी कार्यों में प्रधान रूप से बांग्ला भाषा का प्रयोग किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सुझाव पर आधारित यह निर्णय लिए गया है; केंद्र सरकार के साथ-साथ हिंदी भी उपयोग की जाएगी।
संबंधित सामग्री
कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार
कोलकाता में दिनभर बादल छाए रहने तथा बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी
पश्चिम बंगाल में सरकार के बदलने के बाद ईडी की सक्रियता बढ़ी है, जिससे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं पर जांच तेजी से चल रही है।
फरक्का रेलखंड पर 48 घंटे बाद भी नहीं सुधरे हालात, नरम मिट्टी बनी मरम्मत में बाधा
रेल सेवा ठप होने के कारण उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के बीच आवागमन के लिए यात्रियों की निर्भरता अब सड़क मार्ग पर बढ़ गई है।
राज्यपाल आर. एन. रवि ने शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया नमन
उन्होंने शिक्षकों को संकल्पित किया कि वे युवाओं को ज्ञान और नैतिकता से समृद्ध करें, ताकि वे भविष्य के नेता बन सकें।
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, सरकारी राजस्व बढ़ाने का प्रयास : अग्निमित्रा पाल
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक संस्थानों की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।