स्मृति दिवस के मौके पर सी.एम. योगी व अन्य

सत्ता के लिए आतुर कांग्रेस ने देश के टुकड़े कर दिए : योगी

लखनऊ में आयोजित विभाजन स्मृति दिवस पर योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि 1947 के विभाजन का दुख आज भी देश चुका रहा है।

By : Just Click National , Harpreet Singh
सत्ता के लिए आतुर कांग्रेस ने देश के टुकड़े कर दिए : योगी

लखनऊ, 14 अगस्त (हि.स.) : सत्ता के लिए आतुर कांग्रेस ने देश के टुकड़े कर दिए। 1947 में विभाजन विश्व मानवता के इतिहास में सबसे काले अध्यायों में से एक है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कही। उन्होंने इस अवसर पर गांधी प्रतिमा से लोक भवन तक मौन पदयात्रा निकाली। इस अवसर पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी के पीड़ित परिवारों ने अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का विभाजन एक त्रासदी थी। बंटवारे की कीमत आज भी देश चुका रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए वोट बैंक मायने रखता है। कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के साथ विश्वासघात किया। करोड़ों हिंदुओ को अपनी ही मातृभूमि से विस्थापित होना पड़ा था। लाखों की संख्या में हिंदू, बौद्ध, सिख, जैनी का कत्लेआम हुआ था। किसी भी स्तर पर कोई सुनवाई नहीं थी। एक सनातन राष्ट्र के टुकड़े कर दिए गए। याेगी ने कहा कि यह समस्या क्यों पैदा हुई, किन लोगों के कारण पैदा हुई, इसके कितने दोषियों को सजा दी गई और आखिर कब तक यह हिंदुस्तान इसकी कीमत चुकाता रहेगा? यह प्रश्न आज भी हम सबके सामने उसी मजबूती के साथ खड़े हैं। उन्हाेंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश तो 1947 में आजाद हो गया। मैं भौचक था कि पाकिस्तान समर्थकों ने जो भू भाग नहीं भी मांगा था, वह हिस्सा भी जबरदस्ती पाकिस्तान के हवाले कर दिया गया। हम सब जानते हैं कि सिंध हिन्दू बाहुल्य था, सिंधी बाहुल्य था लेकिन पाकिस्तान के हवाले कर दिया गया। इसी प्रकार पंजाबी बाहुल्य भू भाग को भी जबरदस्ती पाकिस्तान के हवाले कर दिया गया। आज भी बंगाल सीमा पर जाएंगे तो हिन्दू गांव दिखेंगे। देखिए उनकी क्या दुर्दशा है। उन्होंंने कहा कि जो लोग आजादी के समय मौन थे, वे आगे भी मौन ही रहेंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी, सरदार बल्लभभाई पटेल, नेता जी सभाष चंद्र बोस, राजगुरु, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह, चंद्र शेखर आजाद, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और तात्या टोपे जैसे महान क्रांतिकारियों ने लड़ाई लड़ी। आजादी मिलते-मिलते देश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। वे अपनी राजनीति रोटी सेंकते रहे। उसकी कीमत आज तक भारत चुका रहा है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पड़ोसी देशों के पीड़ित विस्थापित हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध परिवारों को भारत में रहने, जीवन यापन के लिए जमीन देने का प्रावधान किया तो इन्होंने विरोध किया। उस मुद्दे पर भी देश को अस्थिर करने की कोशिश की। इसलिए सभी को इस दिन को याद करना चाहिए। सभी को जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री अरुण सक्सेना, पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
 

संबंधित सामग्री

योगी सरकार का बड़ा एक्शन : लापरवाही पर 5 तहसीलदार सस्पैंड, 13 को थमाया नोटिस

योगी सरकार का बड़ा एक्शन : लापरवाही पर 5 तहसीलदार सस्पैंड, 13 को थमाया नोटिस

कार्यों में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी शिथिलता के नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

योगी ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।

भगवान श्रीराम-कृष्ण, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी पर आस्था रखती है मौजूदा सरकार : योगी आदित्यनाथ

भगवान श्रीराम-कृष्ण, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी पर आस्था रखती है मौजूदा सरकार : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री रहते 20वीं बार जन्मस्थान आए योगी ने सबसे पहले यहां गर्भगृह में लला के दर्शन किए।

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का कार्य 3 साल में होगा पूरा, तीर्थ मित्र योजना से सहेजेंगे 200 धरोहरें : सीएम योगी

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का कार्य 3 साल में होगा पूरा, तीर्थ मित्र योजना से सहेजेंगे 200 धरोहरें : सीएम योगी

बैठक में ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास, विरासत संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए।

आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए अर्थव्यवस्था की तस्वीर चमकाने की कोशिश : जयराम रमेश

आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए अर्थव्यवस्था की तस्वीर चमकाने की कोशिश : जयराम रमेश

पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के आकलन के अनुसार वास्तविक जीडीपी वृद्धि करीब 2.6 प्रतिशत है।