लिवासा अस्पताल खन्ना ने एक 60 वर्षीय महिला मरीज़ के

लिवासा अस्पताल खन्ना ने पहला पर्मकैथ इंसर्शन सफलतापूर्वक किया

क्रोनिक 

खन्ना: लंबे समय तक डायलिसिस एक्सेस के लिए लिवासा अस्पताल खन्ना ने अपना पहला पर्मकैथ इंसर्शन सफलतापूर्वक किया । उच्च रक्तचाप और क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) से पीड़ित 60 वर्षीय महिला मरीज़ को कम यूरिन आउटपुट , सांस लेने में तकलीफ, बुखार और शरीर की सूजन की शिकायतों के साथ लिवासा अस्पताल में लाया गया था । मरीज़ को परंपरागत ढंग से मैनिज किया गया , जिसके बाद उसके यूरिन आउटपुट में सुधार हुआ। हालांकि, बार-बार बुखार के स्पाइक्स और कैथेटर से संबंधित संदिग्ध सेप्सिस के कारण, अस्थायी दाएं आईजेवी डायलिसिस कैथेटर को हटा दिया गया । इस मामले पर बोलते हुए, सलाहकार नेफ्रोलॉजी और ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ. दीपाली कौशल ने कहा, "क्रोनिक किडनी रोग वाले रोगियों में, सुरक्षित और स्थायी डायलिसिस पहुंच सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। कैथेटर से संबंधित संक्रमण की शीघ्र पहचान और समय पर इंटरवेंशन गंभीर जटिलताओं को रोक सकता है। अल्ट्रासाउंड-निर्देशित पर्मकैथ इंसर्शन प्रोसीज़रल एक्यूरेसी को बढ़ाता है और जोखिमों को काफी कम करता है।