बहरागोड़ा में सड़क दुर्घटना में दो नौजवानों की मौत. दोनों अपने पिता के थे इकलौते बेटे. परिजनों पर टूटा दुःखों का पहाड़
गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया पंचायत के जामजुरकी नदी के समीप रविवार सुबह को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो नौजवान की मौत हो गई. यह सड़क हादसा ने दोनों पिता के एक लौते संतान को छीन लिया है. जानकारी के मुताबिक सांड्रा पंचायत के भादुआ गांव निवास कृष्णपद महतो के एकमात्र पुत्र पवित्र महतो (19) तथा निमाई महतो के एकमात्र पुत्र हीरो महतो (20) मोटरसाइकिल पर सवार होकर मानुषमुड़िया से अपना घर भादूआ लौट रहे थे. उसी समय जामजुरकी नदी के समीप अज्ञात बहन ने उनके मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क के दूर जा गिरे. तथा मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गया. उक्त जगह गांव के बाहर होने के नाते हमेशा खाली रहता है इसीलिए ग्रामीणों को जानकारी मिलने में देरी हुई. जब तक ग्रामीणों को दुर्घटना का जानकारी मिलती तब तक काफी देर हो चुकी थी. इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात गाड़ी मौके से फरार हो गया.
सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई तथा दोनों को उठाकर झाड़ग्राम हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां पर इलाज के दौरान दोनों नौजवान का मौत हो गया. इधर सूचना पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मौके पर मुखिया राम मुर्मू ने बरसोल पुलिस को सूचना दिया. सूचना पाकर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे. लेकिन पुलिस पहुंचने से काफी देर पहले अज्ञात वाहन मौके का फायदा उठाकर भाग चुका था.
यह भी पढ़ें: घाघरा के जालका मोड़ पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक अनियंत्रित होने से 23 वर्षीय युवक गंभीर