कोलकाता में दिनभर बादल छाए रहने तथा बीच-बीच में बा

कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार

कोलकाता, 8 सितंबर (हि. स.) : पश्चिम बंगाल में मंगलवार को मानसून सक्रिय रहने के कारण कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है। दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्द्धमान, बांकुड़ा और बीरभूम समेत कई जिलों में मंगलवार को गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। कोलकाता में दिनभर बादल छाए रहने तथा बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में भी बारिश का प्रभाव अधिक रह सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल में 13 सितंबर तक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश के बावजूद उमस बनी रह सकती है।