केएन त्रिपाठी ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र से खिल

राहुल गांधी पर FIR पर भड़के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, बोले- BJP लोकतंत्र की आवाज दबाने की कर रही साजिश

न्यूज़11 भारत  पलामू/डेस्क: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज प्राथमिकी को लेकर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. प्रेस बयान जारी कर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर भाजपा की राजनीतिक बौखलाहट और लोकतंत्र की आवाज दबाने की साजिश का परिणाम है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े, वंचित और आम जनता के अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं. इसी कारण भाजपा सरकार उन्हें निशाना बनाने का प्रयास कर रही है. सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देने में विफल होने पर पुलिस, जांच एजेंसियों और मुकदमों का सहारा लेकर विपक्ष को डराने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस इससे डरने या झुकने वाली नहीं है.

केएन त्रिपाठी ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र से खिलवाड़ कांग्रेस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. राहुल गांधी देश में संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और पूरी कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जितना विपक्ष को दबाने का प्रयास करेगी, कांग्रेस उतनी ही मजबूती से जनता की आवाज उठाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति अब देश के मुद्दों का जवाब देने के बजाय सवाल पूछने वालों को डराने तक सीमित हो गई है. राहुल गांधी को निशाना बनाना देश की जनता की आवाज को निशाना बनाना है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ जितने मुकदमे दर्ज होंगे, जनता के बीच भाजपा सरकार के खिलाफ उतने ही सवाल खड़े होंगे. लोकतंत्र और संविधान पर हमला जारी रहा तो कांग्रेस का संघर्ष भी जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: मूसलाधार बारिश से जलजमाव, जाबिर पुल के ऊपर बह रहा पानी, बहते-बहते बचा युवक