कॉलेज प्रबंधन के अनुसार अब कुछ ही सीटें शेष हैं. इ
गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में नामांकन का अंतिम मौका, डिप्लोमा व BCA की सीटें सीमित
न्यूज़11 भारत गुमला/डेस्क: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं BCA में नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है. कॉलेज प्रबंधन के अनुसार अब कुछ ही सीटें शेष हैं. इच्छुक विद्यार्थी 10 सितंबर 2026 तक नामांकन करा सकते हैं.
आज मंगलवार को कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में निदेशक अभिजीत कुमार ने बताया कि कॉलेज में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और माइनिंग इंजीनियरिंग के रोजगारपरक डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं. वहीं कंप्यूटर एवं आईटी क्षेत्र के लिए BCA की पढ़ाई भी उपलब्ध है. वर्तमान में सिविल, माइनिंग डिप्लोमा और BCA में सीमित सीटें बची हैं.
इसे भी पढ़ें: पाकुड़-दुमका मुख्य मार्ग पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर, चालक समेत तीन घायल