मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

धनबाद में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव समेत तीन लिए गए हिरासत में

न्यूज़11 भारत  धनबाद/डेस्क: भाजपा जिला कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनुस्मृति का पुतला दहन करने के लिए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे. प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यालय में जुट गए. इसी दौरान सड़क पर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई.

बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ से प्रधानमंत्री के पुतले को छीन लिया. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और हालात को नियंत्रित किया. मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है. इसके अलावा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है. पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मौके से वापस भेज दिया है. फिलहाल भाजपा कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस एसोसिएशन विशेष शाखा ने जयराम महतो के खिलाफ खोला मोर्चा