झारखंड

हुसैनाबाद: समता स्कूल परिसर में श्रद्धा व उल्लास के साथ हुई मां सरस्वती की पूजा

विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू के हुसैनाबाद शहर के अमन चैन मोहल्ला स्थित एवं जपला-छतरपुर रोड के नहर मोड़ के समीप जपला-धरहरा स्थित समता स्कूल परिसर में माँ सरस्वती की पूजा श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई. पूजा-अर्चना के दौरान विद्यालय के सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने माँ सरस्वती की विधिवत पूजा कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया. पूजा के उपरांत बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिसके बाद उन्हें घर भेजा गया. वहीं संध्या समय में महाप्रसाद का भी वितरण किया गया.

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाचार्य डॉ. अक्षय कुमार चौहान सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं में विनोद चौधरी, संतोष मिश्रा, किरण देवी, अंजली सिंह, सुधांशु कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, राहुल चौहान, विकास कुमार, दशरथ कुमार, कार्तिक कुमार, राकेश कुमार, रिमझिम देवी, प्रियंका देवी, बबीता देवी, शकुंतला देवी, रीना देवी, अंशी सिंह, चांदनी कुमारी, उम्म सैयद, पंकज राज, संजीत कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल गुप्ता, सानिया मिर्जा के साथ-साथ गार्ड नंदू प्रजापति, परिचारिका विमला कुंवर एवं कौशल्या देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सरस्वती पूजा के शुभारंभ पर जिप उपाध्यक्ष ने किया पंडाल का उद्घाटन