झारखंड

राजगंज: तेतुलमारी सड़क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

उत्तम विश्वकर्मा / न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पुलिस ने जानकारी दी है कि दिनांक 16 जनवरी 2026 की रात्रि राजगंज थाना क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना की आशंका को लेकर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व राजगंज थाना प्रभारी पु०अ०नि० अलीशा कुमारी एवं तेतुलमारी थाना प्रभारी पु०अ०नि० विवेक चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में किया जा रहा था. सोनदाहा बस्ती के समीप राजगंज–तेतुलमारी सड़क पर रात्रि करीब 11:45 बजे जांच के दौरान तेतुलमारी की ओर से राजगंज आ रही दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे.

पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर दोनों मोटरसाइकिलें अनियंत्रित होकर गिर गईं, जिसके बाद चारों को मौके पर ही दबोच लिया गया. तलाशी के क्रम में इनके पास से 02 देसी पिस्टल, 05  गोली, 04 मोबाइल फोन एवं 02 मोटरसाइकिल बरामद की गई.

पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने दिनांक 10 जनवरी 2026 को तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलाटांड़ गांव के पास किराना दुकानदार अर्जुन महतो पर गोली चलाने एवं लूटपाट के प्रयास की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. यह मामला तेतुलमारी थाना कांड संख्या 04/2026 के तहत दर्ज है. आरोपियों ने अपने एक अन्य सहयोगी का नाम भी बताया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.

गिरफ्तार अपराधी

  1. रिंकु मंडल उर्फ टुनटुन मंडल (20 वर्ष), धनसार थाना क्षेत्र
  2. अपराधिक इतिहास: धनसार थाना कांड संख्या 29/2021 (हत्या का मामला)
  3. रवि महतो उर्फ बिल्लू (19 वर्ष), धनसार
  4. समसुल अंसारी उर्फ चांद (26 वर्ष), भूली ओपी
  5. गौतम धीवर उर्फ बाबा उर्फ रॉकी (30 वर्ष), भूली ओपी
  6. अपराधिक इतिहास: पाथरडीह थाना कांड संख्या 16/2024 (आर्म्स एक्ट सहित)

बरामद सामान

  1. देसी पिस्टल – 02
  2. 7.65 एमएम जिंदा गोली – 05
  3. मोबाइल फोन – 04
  4. मोटरसाइकिल – 02

छापामारी दल में शामिल अलीशा कुमारी (थाना प्रभारी, राजगंज), विवेक चौधरी (थाना प्रभारी, तेतुलमारी), रवि कुमार (थाना प्रभारी, बरवाअड्डा), शौकत अली, गुरुदयाल सबर एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: लातेहार जिला में मनरेगा कर्मियों का बड़ा तबादला, 103 रोजगार सेवक व 19 कनीय अभियंता ट्रांस्फर पोस्टिंग