सिरसा पुलिस ने गश्त में दो स्थानों पर दो बार गिरफ्

सिरसा: सात नशा तस्कर गिरफ्तार

सिरसा, (हि.स.) पुलिस ने जिला क्षेत्र में नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से सात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनिल कुमार, रामनिवास, राकेश कुमार, राजेश कुमार, अमन, अटलवीर सिंह व हरदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव कागदाना से शाहपुरिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान शाहपुरिया नहर पुल के पास सामने से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें दबोच लिया और तलाशी ली तो उनके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार व रामनिवास के रूप में हुई है। सीआईए कालांवाली पुलिस ने मंडी कालांवाली से बाइक सवार राकेश व राजेश कुमार को सात ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान मंडी कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। सामने से बाइक सवार दो युवक आए जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गए। पुलिस ने शक के आधार पर उनका पीछा किया और काबू कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई।