झारखंड

देवरी ओपी पुलिस की तत्परता से घायल समय पर पहुंचा अस्पताल, सड़क हादसे में गंभीर घायल इलाज के बाद रेफर

विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद के देवरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरीकला में महुराव मैदान के समीप देवरी–जपला मुख्य मार्ग पर एक अपाची मोटरसाइकिल और एक अज्ञात मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई. हादसे में अपाची मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या JH 03AA 2077 के चालक प्रहलाद कुमार 25 वर्ष, पिता अमेरिका राम, निवासी ग्राम जपला चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही देवरी ओपी पुलिस और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी. देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार ने बताया की घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. वही दूसरे अज्ञात मोटरसाइकिल की पहचान किया जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: नहर सड़क पऱ गिरे विद्युत तार हादसे में पति-पुत्र की मौत के बाद पीड़िता को 8 माह से मुआवजे का इंतज़ार