Bihar Weather: बिहार में बढ़ी ठंड, 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: बिहार में ठंड लगातार बढ़ती जा रही हैं. मौसम विभाग ने 24 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. इन जिलों में सघन कोहरा भी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को सुबह-शाम आवागमन में कठिनाई हो सकती हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी. 25 दिसंबर के बाद पूरे बिहार में कोल्ड डे की संभावना हैं. वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण (छपरा), वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर (भभुआ), बक्सर जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं.
यह भी पढ़े: सुपौल में तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार सहित कई पुलिसकर्मी घायल