बिहार

नवादा में पुलिस ने की बोलेरो से 166 लीटर विदेशी शराब बरामद, झारखंड से मंगाने की मिली थी सूचना

न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: नवादा में नये साल के जश्न में खपाने को लेकर झारखंड से विदेशी शराब की खेप लाये जाने की सूचना पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. एनएच-20 पर बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. शराब की कुल मात्र 166.125 लीटर आंकी गयी है. सभी शराब झारखंड निर्मित व विभिन्न ब्रांडों व साइज की बतायी जाती है. घटना  देर रात करीब 03 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप की बतायी जाती है. पुलिस को झारखंड की ओर से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बोलेरो में भरकर लाये जाने की सूचना मिली थी.

यह भी पढ़े: वैशाली जिले के जिला अस्पताल सदर अस्पताल में मासूम की बर्बरता से पिटाई