झारखंड

बरवाडीह में सुभाष पार्क की चारदीवारी व लोहे की रेलिंग क्षतिग्रस्त, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत रेलवे कॉलोनी के सुभाष पार्क में बनी चार दिवारी के लोहे की रेलिंग को और सामाजिक तत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त करने का काम शनिवार की देर रात किया गया. घटना की जानकारी जब रविवार की सुबह स्थानीय युवाओं को भी नहीं तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति कहा जायजा. सुभाष चौक का जीर्णोद्धार बीते वर्ष स्थानीय जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर के मद से कराया गया था. वही शरारती तत्वों के द्वारा चार दीवारी की रेलिंग के साथ-साथ चारदीवारी को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया है. युवा जागृति क्लब के अध्यक्ष शाहिल सिंह ने बताया की सुभाष पार्क बच्चों और महिलाओं के बैठने और खेलने के लिए  एक बेहतर स्थान है पर सामाजिक तत्वों के द्वारा दुर्भावना  से ग्रसित होकर से क्षतिग्रस्त किया गया है. वही थाना प्रभारी अनुराग ने बताया कि  घटना को लेकर कोई लिखी जानकारी नहीं मिली है  उसके बावजूद भी अपने स्तर से पूरे मामले की जांच करवा रहा हूं जो भी दोषी होंगे इन पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: ग्राम समिति गैरमजरुवा की ओर से सिक्स यूनिट कोनार नदी किनारे किया गया मिलन समारोह का आयोजन