झारखंड

लोहरदगा में आयोजित कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा, रामेश्वर उरांव भी रहे मौजूद

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क: आज लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की समिति (Political Affairs Committee) की एक उच्च स्तरीय एवं महत्वपूर्ण बैठक प्रखण्ड कुडू मुख्यालय स्थित वन विभाग के विश्रामालय में सफलतापूर्वक आयोजित की गई. इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने की. बैठक में लोहरदगा के माननीय विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे बैठक की महत्ता और भी बढ़ गई.

बैठक के दौरान नगर पालिका चुनाव, पार्टी की एकजुटता, तथा संगठन को सशक्त एवं मजबूत करने जैसे अहम विषयों पर विस्तारपूर्वक एवं गंभीर चर्चा की गई. सभी उपस्थित नेताओं ने संगठन की मजबूती हेतु अपने-अपने सुझाव एवं विचार साझा किए.

इस बैठक में मुख्य रूप से  विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव, जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, जिला परिषद सदस्य  रीना कुमारी भगत, संदीप कुमार गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष श सीमा प्रवीण, युवा प्रदेश महासचिव  विशाल डूंगडंग, नगर अध्यक्ष  आरिफ हुसैन, SC जिला अध्यक्ष  संजय नायक, OBC जिला अध्यक्ष  जयनाथ साहू, तथा जिला सोशल मीडिया प्रभारी  प्रकाश उराँव सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे.

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ समाप्त हुई.

यह भी पढ़ें: झारखंड मूल निवासी परिसंघ की बैठक सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन