जुलूस के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने

बसिया: किन्दीरकेला में धूमधाम से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, प्रशासन रही अलर्ट

नीरज कुमार साहू/न्यूज़11 भारत   गुमला/डेस्क: बसिया प्रखंड क्षेत्र के किन्दीरकेला गांव में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार अत्यंत अकीदत, अहतराम और उत्साह के साथ मनाया गया. इस मुबारक मौके पर गौसिया कमिटी के तत्वावधान में भव्य 'जुलूस-ए-मोहम्मदी' निकाला गया. यह जुलूस किन्दीरकेला के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य मार्गों से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया. जुलूस के दौरान अकीदतमंदों के नारों से पूरा माहौल रूहानी हो गया. पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद जुलूस स्थानीय मस्जिद के पास पहुंचकर समाप्त हुआ, जहाँ देश व समाज में शांति, भाईचारे और तरक्की की दुआएं मांगी गई.

सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन 

जुलूस के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बसिया थाना की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी. थाना प्रभारी कृष्णा कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे मार्ग पर अलर्ट नजर आई, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.

 कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित 

इस आयोजन में गौसिया कमिटी, अंजुमन के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर मुख्य  रूकमान खान, शेख जाहिर, शेख शहादत, शेख खलील, शेख तस्लीम, शेख आजम, शेख हफिज, शेख नजमुल एवं अन्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों का सराहनीय योगदान रहा.

इसे भी पढ़ें: विधायक जयराम महतो के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, बोले- बदतमीजी करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई क्यों नहीं