शिमला में हुई यह घटना बहुत ही हदय दुखद है।

शिमला में टैंकर-कार भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत

हादसे में क्षतिग्रस्त कार

शिमला, 17 अगस्त (हि.स.) : राजधानी शिमला में रविवार देर रात्रि हुए एक सड़क हादसे ने दो पुलिस जवानों की मौत हो गई। शहर की टालैंड-खलीनी सड़क पर टैंकर-कार में हुई भिड़ंत में जान गंवाने वाले दोनों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन कैंथू में तैनात थे और शिमला जिले के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार टालैंड के पास कार नंबर (HP 52A-2767) और टैंकर नंबर (HP 92A-9229) के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान हैड कांस्टेबल प्रवीण मेहता (51) और कांस्टैबल हेमंत कुमार (32) के रूप में हुई है। उक्त हादसे से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।