पुलिस ने चोरी के दूसरे दिन ही वारदात का किया उद्भे

लातेहार: कचहरी परिसर में चोरी करने वाले चार चोर गिरफ्तार भेजे गये जेल

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क:  रविवार की देर रात कचहरी परिसर में स्‍टांप वेंडर रिजवान अख्‍तर और पवन कुमार पाठक के दुकान का ताला तोड़ कर बांड व नगद रूपयों की चोरी की घटना का अंजाम दी गयी थी.एक टाइपिस्‍ट अमीत कुमार सिन्‍हा के दुकान का ताला भी तोड़ने का प्रयास किया गया था. पांच जनवरी की सुबह इस चोरी का पता तब चला जब स्‍टांप वेंडर रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को कचहरी पहुंचे.घटना के दूसरे ही दिन पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर दिया है और आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है.घटना के बाद पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्‍व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने तकनीकि व मानवीय सूचना के आधार पर इस कांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार आरोपियों मे विवेक कुमार उर्फ मूसा, अभय कुमार उर्फ कारू, मोनू दास उर्फ मामा तथा सूरज कुमार यादव उर्फ नटवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्‍त किये गये हथौड़ी, चोरी की गयी चार रिम स्‍टांप पेपर व 3240 रूपया बरामद किया गया है. छापामारी दल में एसडीपीओ अरविंद कुमार, थाना प्रभारी रामाकांत गुप्‍ता, पुअनि‍ कामता कुमार, सअनि रणधीर कुमार, संतोष कुमार व सशस्‍त्र बल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: मोहम्मदगंज थाना मोड़ के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी व मासूम घायल, माली रेलवे क्रॉसिंग पर पकड़ा गया चालक