झारखंड

झारखंड में कुहासों के कारण घटी विजिविलीटी, विमानों के परिचालन पर पड़ा असर

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में बढ़ती ठंड और बढ़ते कुहासों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. कुहासों के कारण राज्य के कई जगहों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गयी है. इसका असर विमानों के परिचालन पर भी पड़ा है. ताजा जानकारी के अनुसार रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विमानों के परिचालन पर असर पड़ा है. उम्मीद की जा रही है कि पूर्वाह्न 10.30 बजे से कुहरा छंटने लगेगा, उसके बाद विमानों का परिचालन सामान्य हो जायेगा. 

यह भी पढ़ें: डॉ इरफान अंसारी आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चयनित चिकित्सा पदाधिकारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र