जमशेदपुर रजक समाज और टाटा स्टील फाउंडेशन ने भीमराव अंबेडकर प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजन
न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर रजक समाज और टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर प्रतिभा सम्मान समारोह सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर सेंटर में आयोजन किया गया था. इस प्रतिभा सम्मान समारोह में भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे. रजक समाज के बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया केंद्रीय रजक समाज के अध्यक्ष अजय रजक ने कहा कि सम्मान समारोह का आयोजन करने का मकसद है कि छात्रों को सम्मान देने से अन्य छात्रों में भी पढ़ाई को लेकर रुचि बढ़ती है और उन छात्रों में भी आने वाले दिनों में कंपटीशन रहेगा ताकि वह भी अच्छा करें और उन्हें भी समाज के द्वारा सम्मानित किया जाये. सम्मान समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी इस एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजेश रजक और एसडीओ संजय कुमार रजक के हाथों छात्रों को सम्मानित किया गया.
यह भी पढ़ें: उत्पाद विभाग की टीम ने पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में छापेमारी कर नकली शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़