समस्तीपुर में युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप, मरने से पहले का वीडियो वायरल
अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के युवक विश्वजीत कुमार ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया. इससे दरभंगा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. विश्वजीत की मौत के बाद उसके मोबाइल से मिले एक वीडियो ने मामले को सनसनीखेज बना दिया है. इसमें युवक ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए मौत को गले लगाने की बात कह रहा है. विश्वजीत ताजपुर के सारंगपुर निवासी दिलीप कुमार राय का पुत्र था. विश्वजीत ने जहर खाने से पहले अपना एक वीडियो रिकॉर्ड किया था.
वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि मेरी सास, मेरी पत्नी और अन्य ससुराल वाले मुझे लगातार टॉर्चर कर रहे है. पांच साल से पत्नी की प्रताड़ना से मैं डिप्रेशन में हूं और अब मरने जा रहा हूं. मेरे नाम की जमीन-जायदाद सिर्फ मेरे मां-बाप की हो. देश में ऐसा कानून नहीं बने जिसमें केवल महिलाओं को ही प्राथमिकता दी जाए. परिजनों के अनुसार, 11 जनवरी को पत्नी के बुलाने पर विश्वजीत बिथान थाना क्षेत्र स्थित ससुराल गया था. वहां से देर रात घर लौटा. घर पर केवल उनकी मां मौजूद थी. अगले दिन वह घर के पास सड़क पर बेहोश पाया गया. पहले उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया,लेकिन हालत बिगड़ने पर 19 जनवरी को उसे लहेरियासराय के बेंता चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इंद्रजीत ने मामले की जांच की मांग की है. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. मोबाइल से मिले वीडियो को पुलिस ने अहम साक्ष्य माना है.
यह भी पढ़े: सिलाव मोड़ हादसा: बाइक पलटने से एक युवक की मौत, मॉडल अस्पताल में परिजनों का हंगामा और तोड़फोड़